मुंगावली: बसोरन गली में कच्ची शराब बेचती 23 वर्षीय विवाहिता पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसोरन गली के पास में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर 23 वर्षीय विवाहिता पर मामला दर्ज किया है, मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुंगावली में बसोरन गली के पास में कोई महिला कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।