बैकुंठपुर: राजापट्टी पुल के पास मिला विवाहित महिला का शव, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी पुल के समीप एक विवाहित महिला का शव रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिला हुआ है। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाहित महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि विवाहित महिला 3 दिन से लापता थी।