नारदीगंज: नारदीगंज स्थित इंटर विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, डीएम ने किया
नारदीगंज स्थित इंटर विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने किया। उनके आगमन पर विद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने उपस्थित छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार की नई शिक्षा नीति की जानकारी दी।