चांदवा: चंदवा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमेटी ने खनिज विधेयक के विरोध में मंगलवार दोपहर 1 बजे डाक बंगला में बैठक की
खनिज विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड कमेटी चंदवा की बैठक मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे डाक बंगला चंदवा में संपन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया ।बैठक में केंद्र सरकार द्वारा ले जा रहे कथित काले बिल के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने एवं आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई।