कोरबा: विश्व हेपेटाइटिस डे: कोरबा में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद-योग शिविर, विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ लिवर के मंत्र
Korba, Korba | Jul 29, 2026 विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर मंगलवार को कोरबा में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर निहारिका रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया।