धर्मशाला : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में जो दृश्य देखने को मिला, वह केवल एक क्रिकेट मैच नहीं था। बर्फ से आच्छादित धौलाधार पर्वतमाला की भव्य पृष्ठभूमि में धर्मशाला ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यटन, विरासत और क्षेत्रीय पहचान को विश्व मंच तक पहुंचाने की एक सशक्त शक्ति भी है।
@kangraexpressofficial
*स्टेडियम में उपस्थित हजारों दर्शकों और दुनिया भर में टीवी तथा डिजिटल माध्यमों से मैच देख रहे करोड़ों लोगों ने उस अद्भुत क्षण का अनुभव किया जब एचपीसीए के भव्य ड्रोन, लेजर, लाइट एवं साउंड शो ने पूरे स्टेडियम को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के जीवंत कैनवास में बदल दिया।
Kangra, Kangra | Jun 16, 2026