सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
==========================================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कलापथक दल द्वारा गत दिवस डीडीसी कॉलेज एवं नवीन जवाहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से बचने के उपाय बताए गए तथा नशे के सेवन से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमुख शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल द्वारा विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. पवन नेम उपस्थित थे। साथ ही कलाकार श्री सुखसागर एवं श्री सुरेश कुमरे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य, एनएसएस अधिकारी, स्पोर्ट्स ऑफिसर, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय कलापथक दल का भ्रमण कार्यक्रम लगातार 17 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।
31 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026