कहरा: सहरसा हवाई अड्डे के रनवे विस्तार हेतु ₹147 करोड़ की कैबिनेट मंजूरी, 12 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण
सहरसा हवाई अड्डे के विकास को लेकर बड़ी खुशखबरी मिली है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने सहरसा हवाई अड्डे के रनवे विस्तार के लिए लगभग 12 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस भूमि अधिग्रहण के लिए कुल 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रुपए आवंटित किए गए हैं, जो सहरसा एयरपोर्ट को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे