कहरा: सहरसा के मछुआरों के लिए खुशखबरी, नाव जाल पैकेज वितरण योजना में सरकार देगी 90% अनुदान
सहरसा जिले के मछुआरों के लिए एक अच्छी खबर है ,बिहार सरकार की नाव-जाल पैकेज वितरण योजना के तहत सहरसा में मछुआरों के लिए खास अवसर मिला है,इस योजना में लकड़ी नाव का लक्ष्य 11 और मोटर नाव का 15 निर्धारित किया गया है, साथ ही फेंका जाल का लक्ष्य 175 रखा गया है, इस योजना का मकसद मछुआरों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी मछली पालन क्षमता बढ़ा सकें