राहतगढ़: गंज के मंदिर से निकाली गई श्री जी की शोभायात्रा
रहतगढ़ में भगवान महावीर स्वामी जयंती दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जिसमे सकल जैन समाज शामिल रहा,कार्येक्रम की शुरूआत सुबह 8,30 बजे गंज के जैन मंदिर से की गई,,मंदिर से श्री जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई,जो बाजार ,बस स्टैंड ,चौधरी गैस एजेंसी,से बापस संजय मार्किट बुधवारा, पुराना थाना से होते हुए बापस गंज के मंदिर पर आकर समाप्त हुई।