ललितपुर: जुगपुरा के पास दबंगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर की मारपीट, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा के पास मामूली वाद विवाद को लेकर दबंगों ने एक दिव्यांग ई रिक्शा चालक के साथ जमीन पर पटक कर जमकर मारपीट की। उसे पुलिस द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी था। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।