कटनी ग्रामीण: किसानों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने रीठी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रीठी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, तहसील इकाई रीठी ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीज-उर्वरक की गुणवत्ता जांच, मुख्यमंत्री खेत सड़क व बलराम तालाब योजना शुरू करने, सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और नकली कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।