चायल: बारिश से नेवादा ब्लॉक परिसर तालाब में हुआ तब्दील, जेसीबी से पानी निकासी शुरू, BDO नीरज जयसवाल तैनात
लगातार हो रही बारिश के चलते नेवादा ब्लॉक परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। पूरा परिसर पानी से लबालब होने के कारण लोगों और कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।मामले की जानकारी मिलते ही खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह और एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल जेसीबी लगवाकर पानी निकाला!