टीकमगढ़: ईदगाह मार्केट मारपीट केस में बेटे को झूठा फंसाने का आरोप, मां ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल जांच की उठाई मांग"
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 420/2026 में आरोपी बनाए गए युवक की मां ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटे को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घटना के समय उनका पुत्र घर पर मौजूद था, जिसका सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। उन्होंने कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी की निष्पक्ष जांच कर बेटे का नाम एफआईआर से हटाने की मांग की है। फिलहाल आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्या