डिंडौरी: जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगा कर जलने वाले युवक की हुई मौत, कोतवाली पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिला अस्पताल में पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आग लगाकर जलने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई कोतवाली पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा और मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल युवक ने अज्ञात कारण के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिसके कारण युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।