मैनपुर: गुरुवार को गरियाबंद में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न, विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बनाई गई खुशी
गरियाबंद में बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद जमानत के निर्देश जारी किए हैं, जिससे वे जल्द ही जेल से रिहा होंगे। उनकी रिहाई की खुशी में गरियाबंद युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एंव पार्षद संदीप सरकार के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर भव्य जश्न मनाया गया।