पुपरी: बकरीद पर्व को लेकर बाजपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को 2 बजे दिन में बाजपट्टी थाना परिसर में बीडीओ बरुन केतन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार व प्रशासन द्वारा जारी निर्देशो की जानकारी दी गई। वहीं हुड़दंग व सोसल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने बालो पर प्रशासन द्वारा करी नजर बनाए रखने की बात कही गई।