पुपरी: एसएसबी जवान ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पास एक तस्कर को 450 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान भारत नेपाल बार्डर के निकट बाइक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को 450 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार टास्कर की पहचान सुरसंड निवासी गोपाल साह के रूप में की गई है। एसएसबी के जवान गुरुवार को 4 बजे दिन में आगे की कार्रवाई को लेकर जब्त शराब व बाइक तथा गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना को सुपुर्द कर दिया है।