लखीसराय: जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया
नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिसर में इंद्रमनेश्वर महादेव के प्रकृटीकरण के 49 वें वर्ष के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा डीएम एसपी एवं अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन सोमवार की पूर्वाह्न 11:35 पर किया गया।