Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
raj748533
सफीदों में 3 लाख पचास हजार रुपए वाली मशीन अब मात्र 1% में करेंगी वहीं काम
Safidon, Jind
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
सफीदों में आंखों के आप
Safidon, Jind | Sep 30, 2026
सफीदों सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे एसडीएम
Safidon, Jind | Sep 30, 2026
सफीदों के एसडीएम कार्यालय में हर समस्या के समाधान के लिए कैम्प लगा हुआ है सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी पहुंचे
Safidon, Jind | Sep 30, 2026
पिल्लूखेड़ा में गूंजा राम नाम, स्वामी सतनाम गिरि जी महाराज के सानिध्य में नगर कीर्तन व प्रभात फेरी का शुभारंभ
Safidon, Jind | Sep 29, 2026
सफीदों के गांव हाट मामले में ट्रेक्टरों पर पहुंचे बिजली कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए
Safidon, Jind | Sep 29, 2026
*खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना होती है मजबूत : कर्मवीर सैनी* *-घिमाना के कुश्ती दंगल में राज्य सूचना आयुक्त ने विजेता पहलवान को दिए 51 हजार रुपये, एशियाई खेल या ओलंपिक में पदक जीतने वाले क्षेत्र के खिलाड़ी को एक लाख रुपये देने की घोषणा* जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। वे रविवार शाम गांव घिमाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कर्मवीर सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके जन्मदिवस पर कुश्ती दंगल का आयोजन युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह दंगल ग्रामीण खेल संस्कृति और युवा शक्ति का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान देश और दुनिया में खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में बनी है। प्रदेश के गांवों से निकले खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं, पुरस्कार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खेल नर्सरियों और आधुनिक खेल सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के विकास और रोजगार से खेलों को जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। दंगल के दौरान कर्मवीर सैनी ने लड़कों की कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दीपक हुड्डा को 51 हजार रुपये का पहला इनाम अपनी नेक कमाई से देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि जुलाना विधानसभा सभा क्षेत्र का कोई भी खिलाड़ी एशियाई खेलों या ओलंपिक में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करता है तो वह उसे अपनी ओर से एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेंगे। दंगल के परिणामों में लड़कों की कुश्ती में दीपक हुड्डा प्रथम, विशाल कालीरमन द्वितीय और अमन तृतीय रहे। लड़कियों की कुश्ती में साड़ीका प्रथम, स्थानीय पहलवान द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सरपंच संदीप ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति जागृति पैदा करने और नशा की प्रवृत्ति को छुड़वाने के उद्देश्य से किया गया है इससे छह महीने पहले भी उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाई थ। जिसके परिणाम स्वरुप 70 युवा कबड्डी खेलने लगे हैं। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, संदीप सरपंच, पूर्व सरपंच शमशेर, बलवंत कालीरमन, राम मेहर कालीरमन, रामचंद्र खोखर, राजेश खोखर, सुभाष खोखर, रामनिवास सैनी, बलवान सैनी सहित अनेक ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे। ---
Safidon, Jind | Sep 29, 2026
सफीदों मार्किट कमेटी सचिव मनोज पाराशर रखेंगे तीसरी आंख से नज़र अनाज मंडी गेट पर 8 सीसीटीवी कैमरे
Safidon, Jind | Sep 29, 2026
बड़ी खबर सफीदों हाट वकील मारपीट मामले में
Safidon, Jind | Sep 28, 2026