अरवल पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हुआ कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
अरवल | AKY live पब्लिक न्यूज़ बिहार
अरवल जिले में पुलिस हिरासत से एक कैदी के हथकड़ी सहित फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी को अरवल से जहानाबाद स्थित मंडल कारा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि कैदी को एक निजी टेंपो से केवल दो चौकीदारों के भरोसे ले जाया जा रहा था। ऐसे में कैदी की सुरक्षा और उसे न्यायिक हिरासत तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इस मामले में पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि आधिकारिक जानकारी के आधार पर किया जाना आवश्यक है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैदी को ले जाने के दौरान सुरक्षा में चूक कैसे हुई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है? अब देखना होगा कि अरवल के पुलिस अधीक्षक और बिहार पुलिस मुख्यालय इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।
इस घटना ने आम नागरिकों के मन में कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Arwal, Arwal | Oct 23, 2026