दुर्गा पूजा 2026: शांतिपूर्ण समापन के बाद DM और SP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक
आज दिनांक 22.10.2026 को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुख्यालय स्तर से आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में संयुक्त रूप से भाग लिया गया।
यह बैठक जिले में दुर्गा पूजा पर्व के अत्यंत शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के उपरांत आयोजित की गई। वीसी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्व को सफल बनाने के लिए तैनात सभी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और पूजा समितियों के सहयोग की सराहना की। साथ ही, आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन की मुस्तैदी और आम जनता के सहयोग से इस वर्ष भी त्योहार आपसी भाईचारे की मिसाल बना। A1 express Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Oct 22, 2026