गुलाबगंज: गुलाबगंज के निजी कॉलोनी के निवासी कॉलोनी की समस्याओं की शिकायत लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे, सुविधा देने की मांग की
गुलाबगंज की निजी कॉलोनी के रहवासी गुरुवार दोपहर 3 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे लिखित शिकायत करते हुए कॉलोनी की समस्याओ को दूर करने की मांग भी की गई। इसके साथ ही लोगों ने बताया कि गुलाबगंज क्षेत्र में बासौदा, विदिशा, संतापुर और उसके आसपास के अन्य कृषि क्षेत्र कृषि भूमि पर लोग नियम विरुद्ध अनुबंध करके वहां कॉलोनी काटने की तैयारी है, जांच की मांग की गई।