Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Seoni News: जर्जर स्कूल भवन के कारण रंगमंच में लग रही कक्षाएं, बारिश में पढ़ने को मजबूर मासूम सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घंसौर विकासखंड के हिरणभाटा गांव का प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाल व्यवस्था की मिसाल बना हुआ है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर होने के कारण पिछले एक वर्ष से कक्षाएं गांव के रंगमंच में संचालित की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बीते वर्ष स्कूल भवन की छत का हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर बच्चों को भवन से बाहर कर दिया गया। तब से पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राएं रंगमंच पर त्रिपाल लगाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में यही त्रिपाल बच्चों के लिए अस्थायी छत का काम कर रही है, जिसके चलते ग्रामीणों ने इस विद्यालय को त्रिपाल की पाठशाला नाम दे दिया है। बरसात के दौरान रंगमंच में लगाई गई त्रिपाल के नीचे पढ़ाई करना बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौती बन गया है। तेज बारिश और हवा के बीच पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। एक ओर जिला प्रशासन जर्जर भवनों में स्कूल संचालित नहीं करने के निर्देश देता है, वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में शिक्षक खुले रंगमंच में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के सुरक्षित भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में बीआरसी ने बताया कि पहले भी विद्यालय को किसी निजी सुरक्षित भवन में संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। अब दोबारा जानकारी मिलने पर प्रधान पाठक को तत्काल निजी स्थान पर कक्षाएं संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन करीब 20 वर्ष पुराना है, इसलिए तकनीकी रूप से इसे पूरी तरह जर्जर घोषित नहीं किया जा सकता, फिर भी भवन की खराब स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। अब ग्रामीणों और पालकों की मांग है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द नया स्कूल भवन स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए, ताकि मासूमों को त्रिपाल के नीचे नहीं बल्कि सुरक्षित कक्षाओं में शिक्षा मिल सके। . . . #सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat

Seoni, Seoni | Jul 29, 2026

MORE NEWS

Seoni News: जर्जर स्कूल भवन के कारण रंगमंच में लग रही कक्षाएं, बारिश में पढ़ने को मजबूर मासूम सिवनी जिले के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घंसौर विकासखंड के हिरणभाटा गांव का प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाल व्यवस्था की मिसाल बना हुआ है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर होने के कारण पिछले एक वर्ष से कक्षाएं गांव के रंगमंच में संचालित की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बीते वर्ष स्कूल भवन की छत का हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर बच्चों को भवन से बाहर कर दिया गया। तब से पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राएं रंगमंच पर त्रिपाल लगाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में यही त्रिपाल बच्चों के लिए अस्थायी छत का काम कर रही है, जिसके चलते ग्रामीणों ने इस विद्यालय को त्रिपाल की पाठशाला नाम दे दिया है। बरसात के दौरान रंगमंच में लगाई गई त्रिपाल के नीचे पढ़ाई करना बच्चों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौती बन गया है। तेज बारिश और हवा के बीच पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। एक ओर जिला प्रशासन जर्जर भवनों में स्कूल संचालित नहीं करने के निर्देश देता है, वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में शिक्षक खुले रंगमंच में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के सुरक्षित भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में बीआरसी ने बताया कि पहले भी विद्यालय को किसी निजी सुरक्षित भवन में संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। अब दोबारा जानकारी मिलने पर प्रधान पाठक को तत्काल निजी स्थान पर कक्षाएं संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन करीब 20 वर्ष पुराना है, इसलिए तकनीकी रूप से इसे पूरी तरह जर्जर घोषित नहीं किया जा सकता, फिर भी भवन की खराब स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। अब ग्रामीणों और पालकों की मांग है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द नया स्कूल भवन स्वीकृत कर निर्माण कराया जाए, ताकि मासूमों को त्रिपाल के नीचे नहीं बल्कि सुरक्षित कक्षाओं में शिक्षा मिल सके। . . . #सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार त्योहार VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat - Seoni News