घाघरा: घाघरा प्रखंड के कई पूजा पंडाल और मंदिरों में नवरात्रि के सातवें दिन धूमधाम से हुआ मां कालरात्रि पूजा
Ghaghra, Gumla | Oct 17, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को विभिन्न पूजा पंडालों एवं मंदिरों में मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।