मानिकपुर: राजापुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
चित्रकूट पुलिस के अभियान के तहत राजापुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त दीपक बाजपेयी निवासी राजापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के बाद बुधवार शाम 6 बजे प्रेसनोट जारी किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने बताया कि फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे शुरू रहेगा ।