चित्तौड़गढ़ के चर्चित व्यवसायी रमेश ईनाणी हत्याकांड में फरार आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। आईजीपी उदयपुर रेंज के आदेश के बाद यह घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीमे दबिश दे रही है।