शाजापुर: ग्राम कोंटा में एक महिला के साथ दो लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोंटा में एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर महिला थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।