शाजापुर: शाजापुर के राधा कृष्ण मंदिरों में हुआ भागवत कथा का आयोजन, नगर में निकाली गई सामूहिक शोभायात्रा
शाजापुर में राधा कृष्ण भगवान के पूर्व मंदिरों पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के समापन मौके पर नगर में सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यह शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।