शाजापुर: ग्राम टुकराना में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कार्रवाई की मांग, एएसपी को सौंपा ज्ञापन
ग्राम टूकराना में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को लेकर बाबा साहब के अनुयायियों में नाराजगी है। इसे लेकर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा शाजापुर एसपी कार्यालय में एडिशनल एसपी टीएस बघेल को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।