गुण्डरदेही: खुरसुनी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1300 पौधों का रोपण किया गया
ग्राम खुरसुनी के पंचवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1300 पौधों का रोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, आरके राय, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पौधों की सिंचाई के लिए बोर का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान सभी नागरिकों से पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की गई।