नावकोठी: नावकोठी में प्राइमरी शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रभावी पठन-पाठन पर ज़ोर
नावकोठी एपीएस प्लस टू स्कूल में प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल शिक्षक शुभम कुमार ने प्रभावी और अर्थपूर्ण पठन पाठन कौशल विकसित करने तथा विभाग द्वारा एमआईपी प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता को मजबूत करने की अपील की गई।