नावकोठी: गुजरात में सड़क दुर्घटना में सिसौनी के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
सिसौनी की एक मजदूर का सड़क दुर्घटना में गुजरात के राजकोट में मौत हो गई। रविवार को उनके शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव लाया गया। लाश के गांव पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन था। परिजनों में कोहराम मच गया। पिता कपिल देव पासवान सहित माता और छोटे भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।