नावकोठी: पहसारा में राजद नेता शिवनारायण यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन, जिलाध्यक्ष समेत कई नेता शामिल
पहसारा के राजद नेता शिवनारायण यादव के निधन उपरांत उनके पैतृक आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो ने की। जिला अध्यक्ष मोहित यादव सहित अन्य नेताओं ने उनके तेल चित्र पर पुष्पर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की विस्तार से चर्चा की।