नावकोठी: वृंदावन में रबी फसल उत्पादन तकनीक विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन, बीएओ ने किया उद्घाटन
नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत के वृंदावन में रबी फसल उत्पादन तकनीक विषय पर शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोशन कुमार ने किया। उन्होंने रबी सीजन में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा फसल प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई।