नावकोठी: नावकोठी वार्ड 09 से पुलिस ने देसी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर 9 से पुलिस ने एक शराब के धंधेबाज को देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरजीत तिवारी ने बताया कि नावकोठी के वार्ड नंबर 9 से लखन साहनी का पुत्र मनोज सहनी को 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।