डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 82.08 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने खलीलाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज और पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में पंजीकृत 2,952 परीक्षार्थियों में से 2,423 उपस्थित रहे, जबकि 529 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 82.08 प्रतिशत दर्ज की गई।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 31, 2026