अरवल: मोथा में होली मिलन और गायन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, देर रात तक झूमते रहे लोग
Arwal, Arwal | Mar 9, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र के मोथा में शनिवार की रात 10:00 बजे से होली मिलन व गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज सेवी चंदन यादव के नेतृत्व में देर रात तक होली गायन कार्यक्रम संचालित रहा। इस दौरान एक से बढ़कर एक परंपरागत होली के धुन में लोग डूबे रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।