🔳बड़गांव में विकसित भारत-जी राम जी योजना का जिला स्तरीय जन सम्मेलन एवं लॉन्च कार्यक्रम सम्पन्न
🔳कटनी – विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत गुरूवार को जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बड़गांव में जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय एवं जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को योजना की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही, योजना से संबंधित जानकारी देने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में योजना के पंपलेट का वितरण भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योजना के उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, ग्रामीण नागरिकों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं मनरेगा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने योजना के प्रति अपनी रुचि और सहभागिता प्रदर्शित की।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
1 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026