🔳अवनीता टेक्स्टाइल्स प्रा. लिमि. में रोजगार का सुनहरा अवसर, 3 जुलाई को आयोजित होगी स्पेशल कैंपस ड्राइव
🔳कटनी - जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार 3 जुलाई को प्रातः 9 बजे शासकीय आईटीआई, छिंदवाड़ा में अवनीता टेक्स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, कोयंबटूर (तमिलनाडु) द्वारा विशेष कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस कैंपस ड्राइव में कंपनी द्वारा कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 15 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल कोयंबटूर (तमिलनाडु) रहेगा। कंपनी द्वारा पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए पृथक हॉस्टल एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल एवं छायाप्रति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों। पंजीयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
नोडल प्राचार्य, शासकीय आईटीआई कटनी श्री देवेश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी पात्र युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस उत्कृष्ट रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह एक प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है, जहां भविष्य में उन्नति एवं बेहतर करियर की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी