बरौली: देवापुर गांव के समीप सड़क हादसे में जख्मी अज्ञात युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस।
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप सड़क हादसे अज्ञात युवक जख्मी हो गए। वही इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात युवक की रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात युवक के शव का शिनाख्त में जुट गई है।