बरौली: देवापुर गांव के समीप सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात युवक, सड़क हादसे में घायल युवक के हालत गंभीर।
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए आसपास के लोगों की मदद से शनिवार को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।