बरौली: मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती, तीन युवक पर प्राथमिकी।
बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक रितेश कुमार को इलाज के लिए बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। वही मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को जख्मी युवक के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है