बरौली: झझवा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां बेटा जख्मी, इलाज के लिए बरौली अस्पताल में कराया गया भर्ती।
सिधवलिया थाना क्षेत्र के झझवा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पड़ोस के लोगों ने मां बेटे पर लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी मां बेटे को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मारपीट की घटना के बाद मामले की जांच में जुट गई है।