बरौली: बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला जख्मी, 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला को कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में जख्मी महिला इंदु देवी के बयान पर गुरुवार को बरौली थाने के पुलिस चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई है।