बरौली: सोनबरसा गांव के समीप होटल में घुसकर शराब के नशे में युवकों ने की तोड़फोड़ दुकानदार को पीटा, मामले में प्राथमिकी दर्ज।
बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप स्थित एक होटल में घुसकर कुछ युवकों ने शराब के नशे में होटल संचालक की जमकर पिटाई कर दी। वही मारपीट की घटना में जख्मी होटल संचालक धीरज कुमार के बयान पर बरौली थाने की पुलिस शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।