पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में 3200 कट्टे हुई लहसुन प्याज की आवक, प्याज 1970 रुपए और लहसुन 11451 रुपए क्विंटल तक बिकी
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। बुधवार को मंडी में 3200 कट्टे उपज की आवक हुई।बुधवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में प्याज की 800 कट्टे और लहसुन की 2400 कट्टे आवक हुई। प्याज 200 रुपये से लेकर 1970 रुपए क्विंटल और लहसुन 3500 रु से लेकर 11451 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।