पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बड़ी मात्रा में हुई उपज की आवक, कई दिनों बाद 3000 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। शुक्रवार को मंडी में 3000 कट्टे उपज की आवक हुई। शुक्रवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को मंडी में प्याज की 1000 कट्टे आवक हुई। वहीं लहसुन की 2000 कट्टे आवक हुई।