पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में 3300 कट्टे हुई लहसुन प्याज की आवक, प्याज 2070 रुपए और लहसुन 10500 रुपए क्विंटल तक बिकी
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। मंगलवार को मंडी में 3300 कट्टे उपज की आवक हुई।मंगलवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में प्याज की 800 कट्टे और लहसुन की 2500 कट्टे आवक हुई।प्याज 200 रुपये से लेकर 2070 रुपए क्विंटल और लहसुन 2500 रुपए से लेकर 10500 रुपये तक बिकी।