पोलायकलां: भारतीय सेना में सेवा देकर सेवानिवृत हुए जवान को पोलायकलां में निकाला जुलूस, जगह-जगह किया गया स्वागत
पोलायकलां क्षेत्र के निवासी राहुल छनग्या कई वर्षों से भारतीय सेना में पदस्थ थे। सेना में नाैकरी से सेवानिवृत होने के बाद वह रविवार को पोलायकलां पहुंचे। इस पर पूर्वसैनिक, नगरवासियों और परिवारजनों द्वारा सेवा निवृत सैनिक राहुल छनग्या का पोलायकलां में जुलूस निकाला गया। इस दाैरान जगह-जगह राहुल का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।